Home Bihar पांच सदस्यीय बॉल बैडमिंटन चयन समिति गठित

पांच सदस्यीय बॉल बैडमिंटन चयन समिति गठित

by Khelbihar

पटना : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ एवं पूर्वी चम्पारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में विद्यापति पब्लिक स्कूल पदुमकेर,पताही ( पूर्वी चम्पारण ) में आयोजित होने वाली 32वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक व बालिका ) को सफल बनाने हेतु विद्यापति पब्लिक स्कूल पताही पूर्वी चम्पारण के चेयरमैन विद्यापति झा,निदेशक प्रभाष रंजन,प्राचार्या मीतूलता झा,अमन कुमार,सोनू खान,जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष रूपेश कुमार अकेला एवं जिला सचिव दीपक सिंह कश्यप के देखरेख में तैयारी जोर शोर से की जा रही है।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि बिहार टीम के चयन हेतु पांच सदस्यीय चयन समिति का गठन किया गया है जिसके अध्यक्ष सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक प्रकाश रंजन ( मधेपुरा ),संयोजक रवि रंजन कुमार ( वैशाली ),संतोष शर्मा ( मधुबनी ),विशाल कुमार सिंह ( सीवान ),नेहा रानी ( सुपौल ) होंगे। चैंपियनशिप के मैचों के सफल संचालन हेतु 14 तकनीकी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय निर्णायक सतीश कुमार मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाएंगे।

IMG-20260501-WA0009 पांच सदस्यीय बॉल बैडमिंटन चयन समिति गठित

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े