Home Bihar नए विधानसभा अध्यक्ष से पूर्व क्रिकेटर रुपक कुमार ने की शिष्टाचार मुलाकात

नए विधानसभा अध्यक्ष से पूर्व क्रिकेटर रुपक कुमार ने की शिष्टाचार मुलाकात

by Khelbihar

पटना : पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सह अंतर्राष्ट्रीय बेसबाल खिलाड़ी रूपक कुमार ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात उन्हें बधाई दी।

इस दौरान अवध बिहारी चौधरी ने बिहार के खेल के बारे में रुपक कुमार से चर्चा की और आश्वासन दिया कि इस सरकार में बिहार में खेल के विकास की गति काफी तेज होगी।

अंतरराष्ट्रीय बेसबॉल खिलाड़ी रुपक कुमार ने बताया कि अवध बिहारी चौधरी खुद भी खेलप्रेमी हैं और सीवान में हुए कई खेल आयोजनों में उनकी भूमिका अहम रही है। रुपक ने बताया कि बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों की कोई भी बड़ी समस्या हो और अगर उसकी जानकारी हमें होगी तो सरकार के पास मसले को हम रखेंगे ताकि हमारे राज्य का खिलाड़ी आगे बढ़ सके।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े