Loading Now
×

कटिहार लीग:-फ्रेंड्स क्रिकेट अकादेमी जिला लीग के फाइनल में,

Khelbihar.com

Katihar: स्व. रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए सत्र 2019-20 के आज का मैच सन्नी क्रिकेट क्लब बनाम फ्रेंड्स क्रिकेट अकादेमी के बिच खेला गया! आज फ्रेंड्स अकादेमी के कप्तान बदरे आलम खान ने टॉस जीत कर खिली धुप में पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया !

पहले खेलते हुए फ्रेंड्स अकादेमी ने 34.2 ओवर में, 173 रन बनाये!अभिषेक आदित्य ने 45 रन, हज़रत अली ने 44 रन, अभिषेक बुच्ची ने 17 रन और कप्तान बदरे आलम ने 16 रनो का योगदान दिया !
जबकी सन्नी के गेंदबाजी में आदित्य सिंह ने 20/3, रवि कुमार ने 23/3, रोहित पमनानी ने 36/2 और सुमित यादव ने 41/1 विकेट लिए !


इस लक्ष्य का पीछा करते हुए गत विजेता सन्नी क्रिकेट क्लब 130 रनो पे आउट हो गयी इस तरह से फ्रेंड्स अकादेमी ने 43 रनो से सन्नी को पराजित कर फाइनल में शान से प्रवेश किया !अश्वनी कुमार 44, जबकी कुणाल और विक्रम प्रताप ने 14-14 रन बनाये! गेंदबाजी में फ्रेंड्स अकादेमी के युवा फिरकी गेंदबाज़ प्रियांशु शेखर ने 18/3, हज़रत अली 38/3, और शुभम कुणाल ने 15/2 विकेट लिए जबकी बदरे और अभिषेक को 1-1 सफलता मिली !


मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार फ्रेंड्स अकादेमी के उभरते हुए खिलाड़ी हज़रत अली को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दिया गया
आज के मैच में निर्णायक की भूमिका राज्य स्तरीय तनवीर आलम (अररिया ) और कटिहार के दीप शिखर ने निभाई ! जबकि स्कोरर थे दीपक जैसवाल ! कटिहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव रितेश कुमार ने बताया के कल का दूसरा सेमीफाइनल एलाइंस क्रिकेट क्लब बनाम कटिहार स्पोर्टिंग क्लब के बिच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9:30 बजे से खेला जायेगा!

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 × 3 = ?