Loading Now
×

कटिहार जिला क्रिकेट लीग में फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी विजयी

कटिहार : शहर के राजेंद्र स्टेडियम में चल रहे कटिहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे ए डिवीजन लीग में आज का मैच बारिश की वजह से डीआरएससी रेलवे कटिहार बनाम फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के बीच 30-30 ओवर का खेला गया ।

जिसमें फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के कप्तान हजरत अली ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 236 रन बनाए।
जिसमें मुख्य स्कोरर रहे। हजरत अली ने 66 रन,साहिल कुमार ने 52 रन और अंतिम के ओवरों में अभिषेक सिंह की तूफानी बल्लेबाजी 32 गेंदों में 49 रन
डीआरएससी रेलवे की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अजीत दुबे ने 3 विकेट और मोनोजीत मोहन ने 3 विकेट लिए।

237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीआरएससी रेलवे की टीम ने 28.2 ओवर में 181 रन बना कर ऑल आउट हो गई।जिसमें मुख्य स्कोरर रहे
आशीष कुमार ने 49 रन और दिव्यरूप झा ने 25 रन बनाए।गेंदबाजी में फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की तरफ से किशन कुमार चौधरी ने 4 विकेट और राज आर्यन यादव ने 2 विकेट लिए फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी ने मैच को 55 रनों से जीत कर 2 अंक हासिल किए।

मैच में निर्णक की भूमिका में सत्येन बोस और असद हासमी रहे सिद्धांत ने स्कोरर की भूमिका निभाई।कल का मैच लिबर्टी क्रिकेट क्लब बनाम शांति भारती क्रिकेट क्लब के बीच राजेंद्र स्टेडियम में 9 बजे से खेला जाएगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 − 5 = ?