कराटे

पीडीसीए क्रिकेट लीग में जीएसी की लगातार छठी जीत

पटना, 15 मई। गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब (जीएसी) ने अपने विजय क्रम जारी रखते हुए पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अपने अंतिम लीग मैच में बीएचपीसीएल को 6 विकेट से हराया। पूल ए में खेल रही जीएसी की 6 मैचों में यह लगातार छठी जीत है और कुल 12 अंक लेकर वह टॉप पर है। इस पूल का अंतिम लीग मुकाबला पंचशील सीसी बनाम बीएचपीसीएल के बीच खेला जायेगा।
स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए मैच में बीएचपीसीएल ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। जीएसी के गेंदबाजों के बेहतरीन खेल के आगे बीएचपीसीएल की टीम बड़ा स्कोर करने में नाकाम रही और पूरी टीम 23.2 ओवर में 129 रन पर ऑल आउट हो गई। सिद्धांत विजय ने 11, अभिलाष कुमार ने 29,परमेश्वर यादव 24, हसनैन ने 23 रन बनाये।जीएसी की ओर से पंकज, शिवम सिंह राजपूत, कार्तिक पांडेय और सम्राट सन्नी ने 2-2 विकेट चटकाये।जवाब में जीएसी की टीम 18.1 ओवर में 4 विकेट पर 133 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अनमोल कुमार बोनी ने 34, अभिषेक कुमार ने 18, विकास कृष्णा ने 41, रिषभ राज ने नाबाद 25 रन बनाये। अतिरिक्त से 12 रन बने।बीएचपीसीएल की ओर से मुकेश कुमार शर्मा, सतीश राय और अंकेश ने 1-1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के पंकज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

बीएचपीसीएल : 23.2 ओवर में 129 रन पर ऑल आउट सिद्धांत विजय 11, अभिलाष कुमार 29,परमेश्वर यादव 24, तुषारकांत 14, हसनैन 23, अतिरिक्त 14, पंकज कुमार 2/24, रिषभ राज 1/5, आयुष शर्मा 1/21, शिवम सिंह राजपूत 2/20, कार्तिक पांडेय 2/28, सम्राट सन्नी 2/14

जीएसी : 18.1 ओवर में 4 विकेट पर 133 रन, अनमोल कुमार बोनी 34, अभिषेक कुमार 18, विकास कृष्णा 41, रिषभ राज नाबाद 25, अतिरिक्त 12, मुकेश कुमार शर्मा 1/35, सतीश राय 1/36, अंकेश 1/13

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

11 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago