Loading Now
×

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में गौती स्ट्राइकर मधेपुरा ने अजहर इलेवन को हराया

मधेपुरा 04 जनवरी: मघेपुरा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भारत भूषण के देख रेख में जिला क्रिकेट लीग का आयोजन जिले के दो प्रमुख मैदान बीएन स्टेडियम मधेपुरा व मवेशी हाट सिंहेश्वर में हो रहा है ।

इसी कड़ी में मंगलवार को मवेशी हाट में आययोजित लीग मैच में आज अजहर 11 की टीम 15 मिनट लेट पहुचने के कारण उस टीम का 2 ओवर लीग सह संयोजक के द्वारा काट लिया गया। आगे सभी टीम के कप्तान को बोला गया कि सह समय आप लोग मैदान पर पहुंचे ।

आज का मैच गौती स्ट्राइकर मधेपुरा बनाम अजहर इलेवन के बीच खेला गया । मैच नवनियुक्त सह संयोजक गौरीशंकर के देख रेख में किया गया । 25 ओवर के निर्धारित मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए अजहर इलेवन ने सभी विकेट खोकर 49 रन बनाए । अजहर इलेवन के कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक का आंकड़ा छू नहीं सका । गौती स्ट्राइकर की एक और से सागर ने 5 विकेट लिए । जबकि राज कुमार व अमरजीत ने 2-2 विकेट हासिल किए ।

जबाब में खेलते हुए गौती स्ट्राइकर की टीम ने बिना विकेट खोये 4.3 ओवर में ही लक्ष्य की छू लिया । गौती स्ट्राइकर की और से सागर ने नाबाद 19 रन और सुभम ने नाबाद 11 रन बनाए । मैच के निर्णायक मनोज गुप्ता व मुकेश झा निभा रहे थे ।

मौके पर वरुण विशाल, युवा संघ के पंकज भगत , अमृत कुमार , रोशन सिंह, मुकेश यादव, सुनील यादव , रोहित सिंह , ललन कुमार झा ,आदि मौजूद थे । संयुक्त सचिव सह इंचार्ज संजीव कुमार “बंटू” ने बताया कि मवेशी हॉट सिंघेश्वर के खेल मैदान पर बृहस्पतिवार को मधेपुरा सुपर किंग्स बनाम गोपी स्टेटस के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 × 6 = ?