Home Bihar राज्य स्तरीय (अन्तर्जिला) विद्यालय बालक अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गया के खिलाड़ियों का दबदबा

राज्य स्तरीय (अन्तर्जिला) विद्यालय बालक अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गया के खिलाड़ियों का दबदबा

by Khelbihar

पटना । राज्य स्तरीय (अन्तर्जिला) विद्यालय बालक अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन गया के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। गया ने 2 स्वर्ण, 1 रजत तथा 1 कांस्सय पदक जीतकर पदक तालिका में पहले स्थान पर रही।

खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता के पहला स्वर्ण वैशाली के राजन राज (4ः03ः41 सेकेण्ड) ने 1500 मीटर दौड़ जीतकर जीता। जबकि इस स्पर्धा में गया के रोहित कुमार (4ः04ः15 सेकेण्ड) ने रजत तथा रौशन कुमार (4ः07ः92 सेकेण्ड) ने कांस्य पदक जीता।

गया के देव राज ने 13.50 मीटर गोला फेंककर प्रतियोगिता का आयरन ब्याॅय होने का गौरव प्राप्त किया। वहीं इस स्पर्धा का रजत पदक शेखपुरा के रौनक राज (11.98 मीटर) तथा कांस्य पदक रोहतास के रियाज कुरैशी (11.96 मीटर) ने जीता। त्रिकूद स्पर्धा में गया के प्रेम राज ने 14.05 मीटर छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। जबकि इस स्पर्धा में सिवान के आयुष कुमार (13.40 मीटर) ने रजत तथा प्रदीप कुमार (13.20 मीटर) ने कांस्य पदक जीता।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े