Loading Now
×

राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में जेनेक्स ने प्रिंस सीए को 59 रनो से हराया

पटना : राजधानी के जगजीवन स्टेडियम में खेले जा रही राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मुकाबला जेनेक्स और प्रिंस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमे जेनेक्स ने प्रिंस क्रिकेट एकेडमी को 59 रनो से पराजित कर दिया।

WhatsApp-Image-2022-04-17-at-5.20.31-PM-300x135 राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में जेनेक्स ने प्रिंस सीए को 59 रनो से हराया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेनेक्स की टीम ने 23.1 ओवर में सभी विकेट खोकर आशीष के 40 रन,प्रशांत के 25 ,समर और नवीन के 22-22 रनो के मदद से कुल 151 रन बनाये। गेंदबाजी में प्रिंस सीए के संचित ने शानदार गेंदबाजी की और अकेले आधे से ज्यादा टीम को पवेलियन भेज दिया मतलब संचित ने 6 विकेट झटके तथा साहिल को दो विकेट मिला।

जबाब में उतरी प्रिंस क्रिकेट एकेडमी जेनेक्स के गेंदबाजों के सामने घुटने टेकते हुए सिर्फ 18.3 ओवर में 92 रन बनाकर ढेर हो गई। जिसमे सबसे अधिक रन साहिल और राहुल ने 14-14 रन बनाये। वही गेंदबाजी में जेनेक्स के मेहंदी हसन को चार,प्रिंस को तीन और प्रशांत दो विकेट मिला। इस मुकाबले का मैन ऑफ़ द मैच संचित को चुना गया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 − 1 = ?