Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग मैच में घोड़ासहन क्रिकेट क्लब 41 रन से विजयी

मोतिहारी 21 फरवरी : स्थानिय गाँधी मैदान मोतिहारी में ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्व.मल्या बनर्जी मेमोरियल क्रिकेट लीग जूनियर डिवीजन पूल-ए का उदघाटन मोतिहारी के जाने-माने चिकित्सक आशुतोष शरण के द्वारा किया गया।खिलाड़ियों से परिचायोपरांत उन्होंने अपने संबोधन से उनका हौसलाफजाई किया। मैच में घोड़ासहन क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट क्लब मेहसी को 41 रन से पराजित किया।

मुकाबले में घोड़ासहन क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 30 ओवर में 190/9(30) का स्कोर बनाया।घोड़ासहन के तरफ से बल्लेबाजी मे आयुष ने 34,संदीप ने 27 रन जबकि रोहित व अखिलेश ने 26-26 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में रॉयल क्रिकेट क्लब मेहसी की टीम के रितेश ने 3 और रोहित व सुगम ने 2-2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब मेहसी की टीम घोड़ासहन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज सुभम, आनंद व नरेश के 2-2 विकेट के सामने 30 ओवर में सिर्फ 149/10 (29.2)रन ही बना पाई।रॉयल क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज रोहित ने 49,रितेश ने 18 और अजय ने 14 रन बनाए।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार घोड़ासहन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी रोहित कुमार को स्व. मल्या बनर्जी के पुत्र मानी बनर्जी के सौजन्य से दिया गया।

मैच में अम्पायर की भूमिका स्टेट पैनल ग्रेड लेवल “ए” अम्पायर वेदप्रकाश और डिस्ट्रिक्ट पैनल अम्पायर कुमार राज रहे जबकि स्कोरर की भूमिका गौरव कुमार व प्रकाश सिंह ने निभाया।कल का मुकाबला यंग एलेवन क्रिकेट क्लब और रॉयल क्रिकेट क्लब रक्सौल के बीच होगा।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,टूर्नामेंट कमिटी कन्वेनर सुरेंद्र पांडेय,संयोजक राशिद जमाल खान,मन्नान गनी,अनुशासन समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र बाबा,जी.के.स्पोर्ट्स के सीएमडी गुलाब खान सहित वरिष्ठ खिलाड़ी अरमान खान व खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

खेलो बिहार पुलिस फ्रेंडशिप क्रिकेट में बिहार पुलिस क्रिकेट टीम ने केडीसीए को हराया

Next post

सारण कप क्रिकेट लीग में अनूप शर्मा के हैट्रिक सहित पांच विकेट से सम्राट क्रिकेट क्लब सकद्दी विजयी

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 2 = ?