कराटे

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग सीजन-4 में जीएनआईओटी के वैभव का शतक

पटना, 31 मार्च। आईपीएल की तर्ज पटना के श्रीकृष्णा स्टेडियम में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-4 के दूसरे दिन खेले गए मुकाबले में जीएनआईओटी ब्लास्टर और जेआईएस जाबांज ने जीत हासिल की। जीएनआईओटी ब्लास्टर ने एसकेएम बांबर्स को 142 रन जबकि जेआईएस जाबांज ने लॉयड चेंजर्स को 57 रन से हराया।जीएनआईओटी के वैभव राज और जेआईएस जाबांज के नीरज को एचपीसीए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आयोजित इस लीग के दूसरे दिन खेले गए पहले मुकाबले में जीएनआईओटी ब्लास्टर ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए वैभव राज के 112 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 213 रन बनाये। जवाब में एसकेएम बांबर्स की टीम 16 ओवर में 71 रन पर ऑल आउट हो गई। वैभव राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कैरियर मिशन स्कूल के जीएस शर्मा के द्वारा प्रदान किया गया।

दूसरे मैच में जेआईएस जाबांज ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए नीरज के 68 रन की मदद से 20 ओवर में 8 विकेट पर 217 रन बनाये। जवाब में लॉयड चेंजर्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 160 रन ही बना सकी। नीरज को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर

पहला मैच
जीएनआईओटी ब्लास्टर : 20 ओवर में चार विकेट पर 213 रन, वैभव राज 112, यश राज 34, संकु 22, अतिरिक्त 14, हरिओम 1/41, कृष्णा 1/45,ओम प्रकाश 1/35, आदित्य 1/21

एसकेएम बांबर्स : 16 ओवर में 71 रन पर ऑल आउट अभिषेक 11, अतिरिक्त 35, राधे 4/13, प्रणव 2/14, सुनील 1/4, आकाश 1/15, यश 1/4, अंकित 1/9

दूसरा मैच
जेआईएस जाबांज : 20 ओवर में 8 विकेट पर 217 रन, नीरज 68, आयुष राज 49, अयान 26, अतिरिक्त 22, शौर्या कृष्णा 3/48, अयान राज 1/22, केशव 1/44, रन आउट-3

लॉयड चेंजर्स : 20 ओवर में नौ विकेट पर 160 रन, अयान राज 31, करण 61, केशव 21, अतिरिक्त 20, रेहान रफी 3/13, आलोक 2/31, पीयूष 1/13, नीरज 1/24, लक्की 1/34

1 अप्रैल का शेड्यूल
बीबीआईटी थंडरबोल्ट बनाम बिहेर नाइटराइडर्स ((सुबह 7.30 बजे से)
ऑक्सफोर्ड सुपर किंग्स बनाम आरआईटी चैंपियंस (सुबह 10 बजे से)

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

6 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago