Loading Now
×

सीनियर महिला टी-20 में गोवा ने बिहार को पांच विकेट से हराया

पटना : बीसीसीआई की सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के मुकाबले बिहार महिला टीम का मुकाबला गोवा के साथ खेला गया। जिसमे गोवा ने बिहार को पांच विकेट हरा दिया। इधर बिहार की सीनियर महिला टीम भी लगातार हार दर्ज कर रही है उधर बिहार पुरुष के सीनियर टीम।

आज के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम 19.5 ओवर में 47 रन बनाकर ढेर हो गई। जिसमे सिर्फ प्रगति सिंह 15 रन और अपूर्वा कुमारी 11 रन बनायी इसके अलावे कोई भी बैटर दहाई अंक तक रन नहीं बना सकी। गेंदबाजी में गोवा के शिखा पांडेय तीन विकेट,सुनंदा को दो विकेट मिला।

जबाब में उतरी गोवा की टीम 11.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम के लिए सुनंदा नाबाद 16 रन और पूर्वजा 12 रन बनाये। गेंदबाजी में बिहार की अपूर्वा को तीन विकेट,अपूर्वा कुमारी और प्रिया को एक एक विकेट मिला।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 − 1 = ?