रोहतास जिला क्रिकेट लीग में गोड़ारी XI ने डिवाइन पब्लिक स्कूल को 188 रन से हराया
रोहतास 03 मार्च: रोहतास जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत आयोजित 18th सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग मैच का आज चौथा मैच गोड़ारी XI और डिवाइन पब्लिक स्कूल बिक्रमगंज के साथ-इंटर कॉलेज फील्ड, बिक्रमगंज,रोहतास में खेला गया।
टॉस जीतकर गोड़ारी XI की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 278 रन बनाये। जबाब में बल्लेबाजी करते हुए डिवाइन पब्लिक स्कूल की टीम सिर्फ 14.2 ओवर में 90 रन बनाकर ऑल आउट हो गया।मैन ऑफ द मैच सुधीर कुमार(गोड़ारी XI )45बॉल 74 रन बनाने के लिए दिया गया।
गेंदबाजी करते हुए डिवीने पब्लिक स्कूल तरफ से-उज्वल 4.3 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट, रजनीश कुमार 5 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट लिया। जबकि गोड़ारी XI के आशुतोष कुमार ने 5 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट और
संदीप कुमार ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके।गोड़ारी XI ने डिवाइन पब्लिक स्कूल को 188 रन से हराया।
Share this content:



Post Comment