Loading Now
×

गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन अब 22 से

पटना : भारी बारिश से आयोजन स्थल में जल जमाव होने के कारण 6 से 8 मई तक उत्क्रमित मध्य विद्यालय सहुरिया पूर्वी,सहरसा में आयोजित होने वाली 4थी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता ( पुरूष व महिला ) को स्थगित कर दिया गया है।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि अब यह प्रतियोगिता 22 से 24 मई तक पूर्व निर्धारित स्थल पर हीं किया जायेगा। ज्ञातव्य हो कि इसी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर 3 से 5 जून तक कोलकाता ( पश्चिम बंगाल ) में आयोजित होने वाली 17वीं पूर्वी क्षेत्र अंतर राज्य बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरुष व महिला ) में भाग लेने वाली बिहार टीम का चयन किया जायेगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 + 2 = ?