Khelbihar.com
मांझागढ़ । एक संवाददाता प्रखण्ड के माधव हाई स्कूल के खेल मैदान में खेले गए क्रिकेट के क्वालिफाइंग मुकाबले में वारियस ने गोपालगंज क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हरा दिया
50 ओवरों के मैच में पहले टॉस जीतकर जीसीसी की टीम 40 ओवर में ही केवल 198 रन बनाकर आलआउट हो गई । जीसीसी का कोई भी बल्लेबाज टिककर नही खेल सका । वारियस की ओर से आदित्य पांडेय ने तीन विकेट चटकाए । वहीं 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वारीयस की टीम ने आदित्य के ही केवल 85 गेंदों में नाबाद 117 रन की बदौलत केवल 32 ओवर में ही मुकाबले को जीत लिया ।

आदित्य ने अपनी पारी के दौरान धुंआधार 9 छक्के व 9 चौके लगाए । इस टूर्नामेंट का आयोजन बिहार क्रिकेट क्लव की ओर से किया गया है । मैच में अंपायरिंग बिहार क्रिकेट क्लब के राजेश यादव ने किया । मौके पर बिहार क्रिकेट के सचिव कुमार वंश गिरी , राजीव रंजन गोलू , स्थानीय क्रिकेट क्लब के विजय यादव मौजूद थे ।
Share this content: