Home Bihar आट्या-पाट्या प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

आट्या-पाट्या प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

by Khelbihar

पटना। शनिवार को पटना में संपन्न हुई पाँच दिवसीय *आट्या-पाट्या प्रशिक्षण शिविर* का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को आट्या-पाट्या खेल की *तकनीकी बारीकियों, खेल के नियमों एवं बेहतर प्रदर्शन के गुर* सिखाए गए।

*प्रदेश के महासचिव तरुण कुमार आजाद* ने बताया कि आगामी *33वीं बालक एवं 26वीं बालिका राष्ट्रीय आट्या-पाट्या चैंपियनशिप* के लिए 30 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कराया गया है। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को अनुशासन, नियमित अभ्यास एवं टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 आट्या-पाट्या प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

इस अवसर पर *संघ के अध्यक्ष मुकेश शाह* ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

 

शिविर में *राष्ट्रीय स्तर के सब जूनियर कोच आरुष कुमार आजाद, अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता संजीव कुमार* सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रशिक्षकों एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों ने प्रतिभागियों को खेल की तकनीक और प्रतियोगिता की तैयारियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

IMG-20260501-WA0009 आट्या-पाट्या प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

*टीम की आधिकारिक घोषणा 29 सितंबर को कंकड़बाग के रेंटल पार्क – 25 में की जाएगी।* चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना करते हुए कहा कि *बिहार आट्या-पाट्या टीम राष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है।*

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े