सोनपुर : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम बरका बगीचा स्थित SSR के टर्फ विकेट के मैदान पर समाज सेवी स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के तीसरे संस्करण का उद्घाटन मुकाबला अल्फा इलेवन और गोपालगंज अवेन्जर के बीच खेला गया जिसमें गोपालगंज की टीम ने अल्फा ईलेवन को पांच विकेट से हराया।
इसस पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन फाउंडेशन के महासचिव शंकर राॅय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर सोनपुर के समाज सेवक राहुलसिंह, गोलू सिंह, अभिनव कुमार, हेमन टॉफी के खिलाडी प्रवीण सिंह और बिहार अंडर 19 के पुर्व खिलाडी रंजन राॅय आदि उपस्थित रहे।
आज का पहला मैच अल्फा ईलेवन बनाम गोपालगंज अवेन्जर के बीच खेला गया. अल्फा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 201 रन 8 विकेट पर बनाई. अल्फा के लिए सर्वाधिक 37 रन आदित्य और 32 रन गिरीश गिरी ने बनाए. हामिद ने 6 ओवर में 30 रन खर्च कर चार विकेट चटकाएं. वहीं सुजीत ने दो विकेट लिए. जवाब में खेलने उतरी गोपालगंज अवेन्जर ने लक्ष्य को प्रियांशु के शानदार अर्धशतक 74 रन व ओपनर बल्लेबाज अलि के 25 रन की बदैालत 24.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. प्रियांशु ने 5 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिए.विजेता टीम के हामिद को प्लेयर आफ द मैच चुना गया.
संक्षिप्त स्कोर
अल्फा इलेवन: 30 ओवर में 201 रन पर 8 विकेट, आदित्य 37*, विराट सिंह 35, गिरीश 32, विवेक 30, अतिरिक्त 44, हामिद 4/30, सुजीत 2/24, आनंद 1/28.
गोपालगंज अवेन्जर: 24.2 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन, प्रियांशु 74, आकाश 27, अली 25 अतिरिक्त 22, प्रियांशु 2/33, अमिटेश 1/19, आदित्य 1/23.

Share this content: