बिहार खेल न्यूज़

सीएबी अंडर-13 चैलेंजर ट्रॉफी का शानदार आगाज, उद्धघाटन मुकाबले में CAB BLUE विजयी।

पटना : स्थानीय क्रिकेट अकादमी ऑफ़ बिहार(CAB) द्वारा आयोजित सीएबी अंडर-13 चैलेंजर ट्रॉफी का शानदार आगाज आज अकादमी के मैदान पर किया गया। टूर्नामेंट का उद्धघाटन भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सुमित शर्मा, दिलिप कुमार सर एवं अंजनी सिन्हा के द्वारा किया गया।

आज का उद्धघाटन मुकाबला सीएबी रेड और सीएबी ब्लू के बीच किया गया। सीएबी रेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुई सीएबी ब्लू की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी जिसमे दिवराज 29 गेंदों में 26 रन और यश 17 गेंदों में 26 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुई सीएबी रेड के अंकित ने 3 ओवर में 17 रन खर्च करते हुई 2 विकेट और आदर्श ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट झटके।

148 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी सीएबी रेड की टीम ने 25 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 141 रन ही बना पाई और महज 6 रनों से इस मुकाबले को गवा दी। टीम के लिए कुणाल 15 गेंदों में 17 रन और अंकित 8 गेंदों में 15 रन बनाए। गेंदबाजी में सीएबी ब्लू टीम के दिवराज ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट और पियूष ने 5 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

उद्धघाटन मुकाबले में मैन ऑफ़ द मैच सीएबी ब्लू टीम दिवराज को चुना गया है जिन्होंने गेंदबाजी में 2 विजेत और बल्लेबाजी में 26 रन बनाए थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

15 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

23 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago