कराटे

सुपर चैलेंजर अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज,

पटना। मोइनुल हक स्टेडियम स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर मंगलवार को सुपर चैलेंजर अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। पहले दिन खेले गए मुकाबले में एनकेएमएन हाईस्कूल और लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने जीत हासिल की।

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में शुरू इस टूर्नामेंट का उद्घाटन वार्ड पार्षद इंद्रदीप चंद्रवंशी और कोच अजीत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सबों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने किया।

पहले मुकाबले में एनकेएमएन हाईस्कूल ने एसकेपी क्रिकेट एकेडमी को 19 रन से हराया। टॉस एसकेपी क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए एनकेएमएन हाईस्कूल ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 170 रन बनाये। जवाब में एसकेपी क्रिकेट एकेडमी की टीम 24.3 ओवर में 151 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के मोहित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरे मैच में राणा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 128 रन बनाये। जवाब में राणा क्रिकेट क्लब की टीम 21.2 ओवर में 100 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह से लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम 28 रन से विजयी हुई। मोनू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंपायर यतेंद्र कुमार ने प्रदान किया।

पहला मैच
एनकेएमएन हाईस्कूल : 25 ओवर में 8 विकेट पर 170 रन, रौनक 36 रन, आशीष 23 रन, मोहित झा 23 रन, अतिरिक्त 59 रन, कुणाल 3/40, विकास 2/25,अद्वय 1/11, श्रेयांश 2/17
एसकेपी क्रिकेट एकेडमी : 24.3 ओवर में 151 रन पर ऑल आउट शौर्य प्रताप 54 रन, अद्वय 29 रन, अतिरिक्त 53 रन, मोहित झा 2/12, प्रकाश 2/22, प्रतीक 2/29, रौनक 1/27, रन आउट-3

दूसरा मैच
लर्निंग स्कूल ऑल क्रिकेट : 25 ओवर में नौ विकेट पर 128 रन, मोनू 47 रन, प्रियांशु 21 रन, अतिरिक्त 33 रन, अर्श 5/23,अजीत 3/20,रन आउट-1

राणा क्रिकेट क्लब : 21.2 ओवर में 100 रन पर ऑल आउट अर्श 19 रन, उत्कर्ष 14 रन, अभिषे 13 रन, स्पर्श 12 रन, अतिरिक्त 38 रन मोनू 3/21, दिव्यांश 3/17, प्रियांशु 1/10, रानी 1/19, रन आउट-2

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

12 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago