Loading Now
×

गुरुकुल क्रिकेट एकेडेमी मसौढ़ी प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल में

मसौढ़ी 03 फरवरी:  मसौढी प्रीमियर लीग में सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना के गाइडलाइन्स का पालन करते हुए आज पहला क्वाटर-फाइनल मैच गुरुकुल क्रिकेट एकेडेमी गया और खुशी क्रिकेट एकेडेमी पटना के बीच तिनेरी स्टेडियम में खेला गया।

गुरुकुल क्रिकेट एकेडेमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। खुशी क्रिकेट एकेडेमी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में मौसम की घातक गेंदबाजी के सामने 155 रनों पे सिमट गयी। खुशी क्रिकेट एकेडेमी की ओर से गौरव कुमार ने सर्वाधिक 53 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली।

जवाब में गुरुकुल क्रिकेट एकेडेमी गया की टीम प्रवीण रॉय 49 रन और रंजन राज 37 की बेहतरीन पारी के बदौलत मैच को आख़िरी ओवर में 4 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मौसम कुमार को बेहतरीन गेंदबाजी के लिये मैन ऑफ दी मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोरकार्ड:-

खुशी क्रिकेट एकेडेमी:- 155/10 (18.2 ओवर्स) गौरव कुमार:- 67 रन (53 गेंद),नीतीश कुमार :- 36 रन (29 गेंद)मौसम कुमार:- 3.2 ओवर्स 19 रन 4 विकेट

गुरुकुल क्रिकेट एकेडेमी:- 156/6 (19.2 ओवर्स)प्रवीण रॉय:-49 रन (35 गेंद),रंजन राज:- 37 रन (32 गेंद)अमरजीत कुमार:- 4 ओवर्स 25 रन 2 विकेट ।मैन ऑफ द मैच:- मौसम कुमार।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 + 7 = ?