समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाएंगे हरिओम कुमार उर्फ रोशन
समस्तीपुर 16 नवम्बर: समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ का चुनाव आगमी 20 नवंबर को होना है उससे पहले खबर है की कोषाध्यक्ष पद पर हरिओम कुमार उर्फ रोशन निर्विरोध चुने जायेंगे .क्योकि आज नाम वापसी थी और कोषाध्यक्ष पद पर नाम वापसी के बाद सिर्फ हरिओम कुमार उर्फ रोशन का नाम रह गया है .
कोषाध्यक्ष पद पर हरिओम कुमार उर्फ रोशन निर्विरोध चुने जाने पर जिला क्रिकेट संघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर,निवर्तमान सचिव सोनू झा, निवर्तमान संयुक्त सचिव प्रियरंजन कुमार सिंह और सारे खेल प्रेमियों ने इनके जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है .
Share this content:



Post Comment