पटना : बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में जहानाबाद जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा कुम्हवा,जहानाबाद में कल से ( 2 अगस्त से ) हीराझरी देवी स्मृति राज्यस्तरीय आमंत्रण युगल/मिश्रित युगल बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता ( पुरूष/महिला ) का आयोजन किया जायेगा।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघक सचिव गौरी शंकर ने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक चंद्रभूषण शर्मा, कमलेश कुमार सिंह,अध्यक्ष गोपाल शरण सिंह,सचिव विजेन्द्र एक्का,कोषाध्यक्ष सीपी सिंह, मनोज सिंह,पंकज कुमार, नीतीश कुमार के देखरेख में सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन जिला परिषद अध्यक्ष जहानाबाद रानी कुमारी करेंगी जबकि मुख्य अतिथि जहानाबाद माननीय विधायक कुणा मोहन शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि संगीता देवी,बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर होंगे।दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में पूर्वी चम्पारण,दरभंगा,पटना,बेगूसराय,वैशाली,पुलिस एकेडमी व मेजबान जहानाबाद की युगल व मिश्रित युगल टीमें भाग लेंगे।
प्रतियोगिता लीग-कम-नकआउट आधार पर खेली जायेगी। प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी संगीता कुमारी ( पूर्वी चम्पारण ),युक्ता रानी (बेगूसराय) एवं जहानाबाद की बेटी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तुलसी सिंह का भब्य स्वागत एवं पुरस्कृत किया जायेगा।।
Share this content:
मोतिहारी। खेल के क्षेत्र में चंपारण के लिए गौरव का विषय है कि मोतिहारी क्रिकेट…
पटना : ALPHA UNDER-14 CUP 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में Goal Cricket Academy ने…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित होने…
पटना, 6 नवंबर 2026। आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (एसएमएटी)-टी20 टूर्नामेंट के लिए बिहार क्रिकेट…
मोतिहारी : ईस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के…
पटना, 5 नवंबर 2026। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर चयन समिति ने आगामी सैयद मुश्ताक…