Home Bihar अभिजीत के अर्धशतक से आइडियल पब्लिक स्कूल अररिया जिला लीग के सेमीफाइनल में.

अभिजीत के अर्धशतक से आइडियल पब्लिक स्कूल अररिया जिला लीग के सेमीफाइनल में.

by Khelbihar

अररिया 03 जनवरी : अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 31वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी ए डिवीजन लीग चैंपियनशिप का 29 वां मैच आइडियल पब्लिक स्कूल और इंडस स्पोटिंग क्लब के बीच अररिया कॉलेज स्टेडियम में खेला गया।। ।

निर्धारित 30-30 ओवरों के इस मैच में टॉस आइडियल ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान के इस निर्णय बल्लेबाजो ने जम कर फायदा उठाया और 30 ओवर में 9 विकेट नुकसान पर 191 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया। आइडियल के बल्लेबाज अभिजीत झा ने 71 रन देव झा ने 26 रन इमरान ने 24 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया । इंडस के गेंदबाज शिवम ने 4 विकेट राकेश और सरवन ने 1-1 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी इंडस के बल्लेबाजों काफी धीमा खेला जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा और 27 ओवर में 126 रन पर पुरी टीम पैवेलियन लौट गई। इंडस के बल्लेबाज उज्जवल ने 30 रन पंकज ने 21 रन सरवन 19 बनाए । आइडियल के गेंदबाज अभिलाष ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 विकेट अनस जमाल ने 3 विकेट जुलाकरनैन ने 2 विकेट लिए।

मैच के अंपायर तनवीर आलम और जयप्रकाश गुप्ता थे स्कोरिंग उज्जवल ने किया इस अवसर ओम प्रकाश जयसवाल अशोक मिश्रा अनामी शंकर विवेक प्रकाश अमीत सेनगुप्ता ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
कल का मैच एसीए ब्लू और यूनाइटेड क्रिकेट क्लब के बीच होगा ।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े