अररिया: जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33 वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2023-24 का आज चौदहवां मैच इंडस स्पोर्टिंग क्लब A और ईमरान 11 के बीच खेला गया। टॉस ईमरान 11 ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
25-25 ओवर के इस मैच में ईमरान 11, 25 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाने में कामयाब रही। ईमरान 11 के बल्लेबाज राजाबाबू ने 55, संजू ने 45 और शिवम ने 27 रन बनाए । इंडस स्पोर्टिंग क्लब A के गेंदबाज अनस और अक्षय ने 3–3 और राकेश ने 2 विकेट चटकाए।
दूसरी पारी खेलने उतरी इंडस स्पोर्टिंग क्लब A के बल्लेबाजों ने 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 105 रन ही बना सकी और 84 रन से हार का सामना करना परा ।इंडस स्पोर्टिंग क्लब A के बल्लेबाज रवि शंकर दास ने नाबाद 26, विनीत ने 15 रन बनाया। ईमरान 11 के गेंदबाज संजू , नंदन और जितेंद्र ने 2–2, विकेट लिए।
मैच के अंपायर करण और अनामी शंकर थे स्कोरिंग उज्ज्वल ने किया इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ज़िला प्रतिनिधी ओम प्रकाश जयसवाल ,अररिया ज़िला संघ के कोष अध्यक्ष अमीत सेन गुप्ता, मनीष मन्नू , विक्की , श्रवण, सुमित , ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…