Home Bihar बारिश से प्रभावित मुकाबले में पहली पारी की बढ़त के आधार पर बड़ौदा को मिली जीत।

बारिश से प्रभावित मुकाबले में पहली पारी की बढ़त के आधार पर बड़ौदा को मिली जीत।

by Khelbihar

राजगीर, 30 अक्टूबर 2026।कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के अंतर्गत राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बिहार अंडर-23 और बड़ौदा अंडर-23 के बीच खेला गया चार दिवसीय मुकाबला बारिश से प्रभावित रहने के कारण ड्रॉ पर समाप्त हुआ। लगातार बारिश के कारण मुकाबले के दो दिनों का खेल पूरी तरह नहीं हो सका। हालांकि, पहली पारी में बढ़त के आधार पर बड़ौदा अंडर-23 की टीम को विजेता घोषित किया गया।

IMG-20260501-WA0009 बारिश से प्रभावित मुकाबले में पहली पारी की बढ़त के आधार पर बड़ौदा को मिली जीत।

मुकाबले में पहले बड़ौदा की टीम ने पहली पारी में 55.3 ओवर में 175 रन बनाए। जवाब में बिहार अंडर-23 की टीम अपनी पहली पारी में 42.2 ओवर में 102 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बड़ौदा 73 रनों की बढ़त हासिल की।दूसरी पारी में बड़ौदा की टीम ने 39 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए और पारी घोषित की। बारिश के कारण बिहार को खेलने का मौका नहीं मिला और पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर बड़ौदा को मुकाबले में विजेता घोषित किया गया।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 बारिश से प्रभावित मुकाबले में पहली पारी की बढ़त के आधार पर बड़ौदा को मिली जीत।

बारिश के कारण खेल के दो दिन प्रभावित होने से बिहार की टीम को मुकाबले में अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करने के पर्याप्त अवसर नहीं मिल सके। मैच परिणाम: मुकाबला ड्रॉ, पहली पारी की बढ़त के आधार पर बड़ौदा अंडर-23 विजेता।

स्थान: राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, राजगीर

प्रतियोगिता: कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट

तिथि: 27 से 30 अक्टूबर 2026

Umpires: अक्षय मराठे, खलिधुसेन A S

Match Referee: श्रीकुमार नायर

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े