यूपी खेल न्यूज़

बीसीए श्यामल सिंहा अंडर-16 क्रिकेट में ईस्ट चंपारण ने पटना को हराकर फाइनल में किया प्रवेश।

कैमूर : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में बीसीए श्यामल सिंहा अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच ईस्ट चंपारण डी.सी.ए. और पटना डी.सी.ए. के बीच स्थानीय जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में खेला गया जिसमे ईस्ट चंपारण ने पटना  को एक तरफा मुकाबले में 7 विकेट से पराजित कर इस प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।

सुबह पटना डीसीए ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना ने निर्धारित 40 ओवर में 28 ओवर में ही सभी विकेट खोकर 91 रन का न्यूनतम स्कोर बनाया जिसमें पियूष कुमार ने 18 गेंदों में 22 रन बनाया , अभिनव सिंह ने 43 गेंद में 14 रन और नीरज कुमार ने 22 गेंद में 10 रन और शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई की रन संख्या नही पार कर सका ।

ईस्ट चंपारण की ओर से सचिन कुमार ने 19 रन दे कर तीन विकेट और मणिकांत ने 29 रन ,सत्यम सिंह ने 2 रन खर्च करके 2 -2 विकेट,नवनीत और कैश आलम ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।

ईस्ट चंपारण की टीम 91 रन का पीछा करते हुए 16.1 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से 92 रन बना कर लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसमें शिवम कुमार ने 56 गेंद में 44 रन और मधुरंजन पांडे 12 नवनीत कुमार नाबाद 11 और सिद्धार्थ राठौर ने 10 रन बनाये।पटना की ओर से कृष कुमार,अभिनव सिन्हा व प्रिंस कुमार ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।

प्लेयर ऑफ़ दी मैच की ट्रॉफी सचिन कुमार को शानदार गेंदबाजी के लिए पूर्व रणजी खिलाड़ी कुंदन गुप्ता ने प्रदान किया।मैच के उपरांत पटना डीसीए के सभी खिलाड़ियों को कैमूर डीसीए की ओर से प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।मैच में अंपायरिंग बेगूसराय के शाहिद अख्तर और बक्सर के राजीव कमल मिश्रा व स्कोरिंग सौरव कुमार व विशाल कुमार ने किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

5 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago