Loading Now
×

भोजपुर जिला लीग में न्यू कर्मन टोला सीसी ने रोमांचक मुकाबले में तेघरा सीसी को 2 रनों से हराया।

भोजपुर 26 नवंबर: रूबन कप भोजपुर जिला क्रिकेट लीग मैं आज सुबह तिगरा क्रिकेट क्लब और न्यू कर्मन टोला आरा के बीच सुबह 9:00 बजे से महाराजा कॉलेज मैदान पर मैच खेला गया आज सुबह मैच का उद्घाटन संघ के पूर्व सचिव राजीव पांडे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.

टॉस जीता न्यू कर्मन टोला क्रिकेट क्लब ने और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू कर्मन टोला की पूरी टीम 134 रन बना सके न्यू कर्मन टोला की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मुकेश ने 30 और राहुल ने 23 रनों का योगदान किया तिघरा क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आईएस कांत ने तीन विकेट मृत्युंजय और मुकेश ने दो-दो विकेट प्राप्त किए

135 रनों के लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी तेघरा क्रिकेट क्लब की टीम संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2 रनों से अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सके और अपना मैच गंवा बैठे तिघरा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रोहित ने शानदार 46 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके न्यू कर्मन टोला क्रिकेट क्लब की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए दीपू ने 4 विकेट चटकाए .

आज के मैच के निर्णायक अनीश और ललित है जबकि स्कोरर की भूमिका में ओम मौजूद रहे मैच की देखरेख जिला के कन्वीनर कुणाल पांडे नेकी मैच के दौरान भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारणी के सभी सदस्य मौजूद रहे कल का मैच तेघरा क्रिकेट क्लब एवं उमेश क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 + 1 = ?