Loading Now
×

प्रदर्शनी क्रिकेटमें बीएन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी मधेपुरा 73 रनों से विजयी।

मधेपुरा 17 अक्टूबर:  बीएन मंडल स्टेडियम मधेपुरा में बीएन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वाधान में मैच खेला गया।

जिला क्रिकेट संघ के सीनियर टीम के कप्तान सह बी एन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी के ऑनर गौरी शंकर उर्फ टुनटुन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त खेल को शुरू कराया।आज का मैच बीएन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी मधेपुरा बनाम साहुगढ़ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।

बी एन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी मधेपुरा के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया निर्धारित 25 ओवर के मैच में बी एन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी मधेपुरा ने 3 विकेट खोकर 173 रन बनाए। जिसमें आयन कुंवर 27 रन, एहसान अंसारी 60 रन , एवं कर्तव्य गुप्ता 57 रन बनाए । साहुगढ़ क्रिकेट क्लब के गेंदबाज जीशु कुरैशी 5 ओवर में 25 रन देकर दो लिए मोहम्मद सेफ ने 5 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट लिए ।

जबाब में खेलने उत्तरी साहुगढ़ की टीम ने 21 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 100 रन ही बना पाई। जिसमे मोहम्मद सेफ 19 रन, हेमंत 22 रन एवं अस्मिथ राज 21 रन बनाए । बी एन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी के गेंदबाज आयन कुंवर ने 4 ओवर में 18 रन देकर 6 विकेट लिए, एहसान अंसारी ने 1 ओवर में 3 रन देकर 1 विकेट लिए।आज के मैच का मैन ऑफ द मैच आयन कुंवर को दिया गया।यह मैच बीएन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी मधेपुरा ने 72 रन से जीत हासिल कर लिया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
1 + 6 = ?