Loading Now
×

मुजफ्फरपुर जिला लीग में शौर्य के गेंदबाजी के बदौलत संस्कृति क्रिकेट एकेडमी 77 रनों से जीता।

मुजफ्फरपुर 29 दिसंबर:  मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी ने जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी को 77 रनों के भारी अंतर से हराया।

आज सुबह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी ने 8 विकेट खोकर 204 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें सचिन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रनों की शानदार पारी खेली वहीं अंकित ने 39, अभिषेक ने 35 एवं शौर्य ने 20 रनों की उपयोगी पारी खेली।गेंदबाजी में जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से करुणेश ने 1,दिग्विजय ने 2,रविरंजन ने 2,एवं आशीष ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम शौर्य के घातक गेंदबाजी के सामने 26 ओवर में 127 रनों पर ही सिमट गई।शौर्य ने घातक गेंदबाजी करते शानदार 7 विकेट लिए।बल्लेबाजी में जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अभिषेक ने 20, दिग्विजय ने 16, तारिक अनवर ने 36 एवं करुणेश ने 17 रन बनाए।

गेंदबाजी में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी के तरफ से शौर्य ने 7 विकेट,दिवाकर ने 2 विकेट एवं सफदर ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।आज का मैन ऑफ द मैच संस्कृति क्रिकेट एकेडमी के शौर्य को दिया गया।कल का मैच – प्रेरणा स्पोटिंग क्लब बनाम आर्यन सुपर किंग्स

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 + 3 = ?