बिहार खेल न्यूज़

कैमूर जिला क्रिकेट लीग में ट्रॉफी फाइटर सीसी व भारतीय दीव सीसी विजयी

कैमूर:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित व द मॉडर्न स्कूल द्वारा प्रायोजित क्रिकेटर नितिश पटेल स्मृति जुनियर क्रिकेट लीग का सत्रहवां मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में कैमूर क्रिकेट एकेडमी और ट्रॉफी फाइटर क्रिकेट क्लब के बीच हुआ जिसमें ट्रॉफी फाइटर सी सी ने कैमूर सी ए को 76 रन से हरा दिया।

सुबह ट्राफी फाइटर सी सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया,उनका यह निर्णय सही साबित हुआ जब टीम 30 ओवरों में 7 विकेट पर 254 रन बनाने में सफल रही टी एफ सी सी के बल्लेबाज नीतिन कुमार ने शानदार 72,जे पी पाल ने 40, अभिषेक ने 34, रोहित ने 18, कुमार रोहित ने 14 और सानू व ओम ने 12-12 रन बनाए कैमूर सी ए की ओर से विकास कुमार ने शानदार 3 विकेट,शिवम मौर्या ने 2 और शुभम तिवारी व शुभम सिंह ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।

की एफ सी सी के बड़े लक्ष्य को लेकर उतरी कैमूर सी ए की टीम 28 ओवरों में 178 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें कप्तान सूरज कुमार ने 48 रन, आदर्श पुरषोत्तम ने 39, प्रदीप 34 और इशान मिश्रा ने 24 रन बनाए की ट्रॉफी फाइटर सी सी की ओर से सानू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट, कुमार रोहित 3 और मन्नी व अंकित 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार ट्रॉफी फाइटर सी सी के सानू कुमार को 4 विकेट के लिए को संघ के पुर्व उपाध्यक्ष डॉ जयभद्र झा ने प्रदान किया, मैच में अंपायरिंग अनुभव सिंह व अंशू आर्या और स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया,इस दौरान संघ के सचिव अजय कुमार सिंह वरीय खिलाड़ी वसीम अली सहित कई दर्शक मौजूद रहे।

महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां

में विनर क्रिकेट क्लब, मोहनियां और भारतीय दीव क्रिकेट क्लब के बीच आठरहवां मैच खेला गया जिसमें भारतीय दीव क्रिकेट क्लब ने विनर क्रिकेट क्लब को एकतरफा मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया, सुबह विनर सी. सी. ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर मात्र 93 रन पर सिमट गई जिसमें नीरज ने 22 और अर्श व आदर्श ने 10-10 रन की पारी खेली, भारतीय दीव की ओर से प्रदीप मौर्या ने शानदार 4 विकेट, देवेंद्र कुमार ने 3, सन्नी ने 2 और आदर्श ने 1 विकेट झटके.

विनर सी सी टीम के 93 रनों के जवाब में भारतीय दीव सी सी की टीम मात्र 10.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें रंजीत ने नाबाद 34 रन, सूर्या ने 11 व देवेंद्र ने नाबाद 10 रन की पारी खेली, विनर सी सी के अथर्व ने 2 विकेट प्राप्त किया , भारतीय दीव सी सी के देवेंद्र कुमार को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी पुर्व खिलाड़ी व सामाजिक कार्यकर्ता उदय सिंह ने प्रदान किया ।

मैच में अंपायरिंग हिमांशु व शेषनाथ तथा स्कोरिंग विजय सिंह ने किया। मैच के दौरान टुर्नामेंट कमिटी के सदस्य रविशंकर वर्मा,पुर्व खिलाड़ी मेराज आलम यशवंत सिंह समेत कई अन्य खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।

बुधवार को जगजीवन स्टेडियम,भभुआ में विजन क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला ट्रॉफी फाइटर क्रिकेट क्लब से और एमपी कालेज मोहनियां में स्टार क्रिकेट क्लब का मुकाबला भारतीय दीव क्रिकेट क्लब के बीच होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

16 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago