Home Bihar खगड़िया जिला क्रिकेट सुपर डिवीजन लीग में युथ क्रिकेट क्लब को माही क्रिकेट क्लब ने 7 विकेट से हराया।

खगड़िया जिला क्रिकेट सुपर डिवीजन लीग में युथ क्रिकेट क्लब को माही क्रिकेट क्लब ने 7 विकेट से हराया।

by Khelbihar

खगड़िया : खगड़िया जिला क्रिकेट लीग सत्र 2026-27 सुपर डिवीजन के ग्रुप A के चौथे मुकाबले में युथ क्रिकेट क्लब को माही क्रिकेट क्लब ने सात विकेट से हराया! टॉस यूथ क्रिकेट क्लब के कप्तान राहुल सिंह ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जो गलत साबित हुआ!

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 खगड़िया जिला क्रिकेट सुपर डिवीजन लीग में युथ क्रिकेट क्लब को माही क्रिकेट क्लब ने 7 विकेट से हराया।

निर्धारित 35 ओवर के मैच में यूथ क्रिकेट क्लब ने सभी विकेट खोकर मात्र 109 रन बनाएं ! यूथ क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अमन ने सर्वाधिक 36 रनों का योगदान दिया तथा केश्वर राजा विशाल 12 एवं विश्वजीत गोपाल ने भी 12 रन बनाएं!माही क्रिकेट क्लब के गेंदबाज केशव ने चार विकेट तथा हसनैन एवं माज़ ने दो दो विकेट लिए।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 खगड़िया जिला क्रिकेट सुपर डिवीजन लीग में युथ क्रिकेट क्लब को माही क्रिकेट क्लब ने 7 विकेट से हराया।

जवाब में खेलने उतरी माही क्रिकेट क्लब की टीम कुल 17 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर कुल 110 रन बना करके मैच जीत लिया ! माही क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज निलेश ने सर्वाधिक 60 रन बनाए एवं गोलू ने ताबड़तोड़ 29 रनों की पारी खेली! यूथ क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अमन ,आयुष एवं भारत ने एक एक विकेट लिए! माही क्रिकेट क्लब के गेंदबाज केशव को प्लेयर ऑफ़ दि मैच दिया गया

अंपायर की भूमिका में मनोहर कुमार एवं संदीप कुमार थे तथा स्कोरऱ सौरभ कुमार थे! कल का मुकाबला यूथ क्रिकेट क्लब बनाम लर्निंग क्रिकेट एकेडमी जूनियर के बीच खेला जाएगा!

IMG-20260501-WA0009 खगड़िया जिला क्रिकेट सुपर डिवीजन लीग में युथ क्रिकेट क्लब को माही क्रिकेट क्लब ने 7 विकेट से हराया।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े