Loading Now
×

प्रैक्टिस मैच के एकतरफा मुकाबले में टारगेट क्रिकेट एकेडमी 46 रनों से विजयी।

किशनगंज 11 नवंबर: जिला लीग 2021-22 शुरू होने के पूर्व टारगेट क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर बीर रंजन द्वारा अभ्यास मैच का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में आज शहीद अशफाक उल्ला खां स्टेडियम खगड़ा किशनगंज में मझिया क्रिकेट क्लब बनाम टारगेट क्रिकेट एकेडमी के बीच 20-20 ओवरों का अभ्यास मैच खेला गया .

जिसमें टारगेट क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए जिसमें मरगूब ने 40 रन साकिब ने 39 रन निषाद ने नाबाद 21 रन हर्ष ने 16 रन एवं अयान ने 12 रनों का योगदान दिया वही मझिया क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए इम्तियाज ने दो विकेट जहांगीर ने दो विकेट सरफराज ने 1 विकेट कौनेन ने एक विकेट हासिल किया ।

169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मझिया क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 122 रन बनाए जिसमें नदीम ने 27 रन सूरज ने 19 रन वही संजर ने 17 रन का योगदान दिया टारगेट क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए शाहनवाज ने दो विकेट रौनक ने दो विकेट अयान ने 1 विकेट जेद ने 1 विकेट राहुल ने एक विकेट एवं दानिश ने एक विकेट हासिल किया

शानदार 39 रन बनाने वाले साकिब को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया आज के मैच के अंपायर थे गणेश शाह एवं राना नावेद।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मुश्ताक अहमद ने कहा” विराट कोहली जल्द लेगा टी-20 से संन्यास,भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में हो चुके है दो गुट,

Next post

उत्तर प्रदेश की अंडर-25 टीम घोषित ,टीम का कमान लखनऊ के कृतज्ञ सिंह को दिया गया

Post Comment

🔒 Security Check
8 + 7 = ?