Home Bihar पूर्णिया जिला जूनियर डिवीजन के फाइनल में एसएनभीसीसी ने केअरएनसीसी को तीन विकेट से हराया

पूर्णिया जिला जूनियर डिवीजन के फाइनल में एसएनभीसीसी ने केअरएनसीसी को तीन विकेट से हराया

by Khelbihar

पूर्णिया : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे जूनियर डिवीजन के फाइनल मुकाबले में केआरएनसीसी के कप्तान आसिफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

IMG-20260501-WA0009 पूर्णिया जिला जूनियर डिवीजन के फाइनल में एसएनभीसीसी ने केअरएनसीसी को तीन विकेट से हराया

पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 185 रन बनाएं। तौफीक ने 19 बॉल पर 30 रन, आसिफ ने 11 बॉल पर 24 रन, ईलू ने 33 बॉल पर 15 रन, फरहान ने 35 बॉल पर 28 रन, 26 बॉल पर 19 रन का योगदान। अतिरिक्त का योगदान 28 रनों का रहा।एसएनभीसीसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए शाबाज़ ने 7 ओवर में 1 मैडम के साथ 18 रन देकर 5 विकेट, प्रभास ने 2 और सनी ने 1 विकेट लिया।

186 रन का पीछा करते हुए एसएनभीसीसी 30.5 ओवर में 7 विकेट खो कर प्राप्त कर लिया।एसएनभीसीसी की ओर बल्लेबाजी करते हुए शवाज़ ने 44 गेंद पर में 27 रन, सिंटू 40 बॉल पर 27 रन, शैलेश में 45 बॉल 45 रन, प्रभास ने 31 बॉल पर 45 रन बनाया। मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार शाबाज़ को दिया गया। निर्णायक की भूमिका विमल मुकेश और राघव ठाकुर ने निभाया। स्कोर की भूमिका मधुकर ने निभाया।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े