पूर्णिया : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे सब जूनियर लीग मुकाबले में आज ब्रह्मोस सब जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रह्मोस सब जूनियर ने 6 विकेट के नुकसान पर 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रौनक राज ने आकर्षक बल्लेबाजी करते हुए 72 गेंद में 100 रन बनाए। अर्णव ने 55 रनों का योगदान दिया। वहीं अतिरिक्त का योगदान 59 रनों का रहा। एमएमएमसीसी सब जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्पिता रानी ने 2, अंकित और कीर्ति ने 1-1 विकेट लिया।
वही 222 रनों का पीछा करने उतरी एमएमएमसीसी सब जूनियर 16.3 अवरो में 10 विकेट खोकर मात्र 75 रन ही बना सकी और 145 रनों से मैच हार गई। ब्रह्मोस सब जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋषभ और सम्राट ने 3-3 विकेट लिए, रौनक ने 2, अनिकेत और ज्ञान ने 1-1 विकेट लिया।
मैन ऑफ द मैच का नगद पुरस्कार अवनीश जी के द्वारा रौनक राज को मिला। निर्णायक की भूमिका में सालिक और समर थे। स्कोरर की भूमिका सत्यम और शिवम ने निभाया।
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…