Home Bihar पूर्णिया जिला अंडर -19 चैंपियनशिप मुकाबले में प्रेसिडेंट इलेवन ने सेक्रेटरी इलेवन को 107 रन से हराया।

पूर्णिया जिला अंडर -19 चैंपियनशिप मुकाबले में प्रेसिडेंट इलेवन ने सेक्रेटरी इलेवन को 107 रन से हराया।

by Khelbihar

पूर्णिया:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे पूर्णिया जिला अंडर-19 चैंपियनशिप में प्रेसिडेंट इलेवन के कप्तान अहसान ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में7 विकेट खोकर 265 रन बनाएं। राहुल ने 104 बॉल पर 78 रन, अहसान ने 71 बॉल पर 61 रन, शालिक ने 14 बॉल पर 15 रन, नशीम ने नाबाद 46 बॉल पर 47 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त का योगदान 31 रनों का रहा।सेक्रेटरी 11 की ओर से गेंदबाजी करते हुए शोएब, अमृत,और शाजादा ने 2-2 विकेट, हर्ष ने 1 विकेट लिया।

IMG-20260501-WA0009 पूर्णिया जिला अंडर -19 चैंपियनशिप मुकाबले में प्रेसिडेंट इलेवन ने सेक्रेटरी इलेवन को 107 रन से हराया।

लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी सेक्रेटरी इलेवन टीम ने 39.2 ओवरों में 10 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी। सेक्रेटरी इलेवन के बल्लेबाज असर ने 81 गेंद में 47 रन, अबू बकर ने 11 गेंद 17 रन, युवराज ने 18 गेंद में 11 रन अमानत ने 40 गेंद में 20 रन का योगदान किया। प्रेसिडेंट इलेवन के गेंदबाज अमन 4, सायौन ने 2, नवाजिश नेम और हम जान एक-एक विकेट लिया।

मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार अमन को दिया गया। निर्णायक की भूमिका में रवि और विशाल थे, स्कोर की जिम्मेदारी आनंद ने निभाया।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े