Loading Now
×

शिवहर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग में नटराज जूनियर 6 विकेट से जीता।

शिवहर : जिला क्रिकेट लीग 2025-26, जूनियर डिविजन का आज पांचवां मैच नटराज जूनियर और यंग स्टार जूनियर के बीच खेला गया, जिसमें यंग स्टार जूनियर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

IMG-20260501-WA0009 शिवहर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग में नटराज जूनियर 6 विकेट से जीता।

30‌ ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग स्टार जूनियर की टीम 20.5 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 101 रन हीं बना सकी। इस छोटे से लक्ष्य को नटराज जूनियर की टीम ने मात्र 4 विकेट खोकर 12वें ओवर में हीं प्राप्त कर लिया।

IMG-20260324-WA0012 शिवहर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग में नटराज जूनियर 6 विकेट से जीता।

नटराज जूनियर के साहबजादे (6 ओवर, 1 मेडेन, 16 रन, 3 विकेट) आज के मैन ऑफ द मैच बने। यह पुरस्कार पूर्व क्रिकेटर राजेश कुमार उर्फ डैंजर के हाथों प्रदान किया गया । इस मौके पर पूर्व मुखिया और समाजसेवी श्री संजय कुमार डब्बू, पूर्व सचिव नवीन कुमार, पूर्व क्रिकेटर उपेन्द्र राय इत्यादि उपस्थित थे।

IMG-20260324-WA0012 शिवहर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग में नटराज जूनियर 6 विकेट से जीता।

यंग स्टार जूनियर की तरफ से रौशन ने 26 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में अक्षरा कुमारी को 2 विकेट मिला।नटराज जूनियर की ओर से मो आरिफ ने 16 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 42 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में कौटिल्य और देव को भी 3-3 विकेट मिला।

आज के मैच में अंपायरिंग संजय कुमार श्रीवास्तव एवं कुश कुमार ने की।शुक्रवार दिनांक 26-12-2025 को राइजिंग स्टार जूनियर और न्यू स्टार जूनियर के बीच जूनियर डिविजन का छठा मैच खेला जाएगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 + 2 = ?