Loading Now
×

ओलिंपिक टेस्ट इवेंट में भारतीय बॉक्सर शिव शापा और पूजा रानी ने स्वर्ण पदक जीता

Khelbihar.com

भारत के बॉक्सर शिव शापा और पूजा रानी ने टोक्यो में गुरुवार को ओलिंपिक टेस्ट इवेंट में स्वर्ण पदक जीत लिया। वहीं, आशीष को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। चार बार के एशियन पदक विजेता शिव ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में कजाखस्ता के राष्ट्रीय चैम्पियन और एशियन कांस्य पदक विजेता सानटाली टोलकायेव को 5-0 से हराया। वे राष्ट्रीय चैम्पियन हैं। शिव वर्ल्ड चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं।

दूसरी ओर, पूर्व एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता पूजा ने ऑस्ट्रेलिया की कैटलिन पार्कर को हराया। उन्होंनेइस साल एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक भी अपने नाम किया था। वहीं, आशीष को 69 किलोग्राम भार वर्ग में जापान के सेवोन ओकाजावा ने हराया।

निखत, सिमरनजीत, सुमित और वहलिंपुइया को कांस्य
इससे पहले टूर्नामेंट में पूर्व जूनियर वर्ल्ड चैम्पियन निखत जरीन ने 51 किलोग्राम और सिमरनजीत कौर ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया था। पुरुषों में वहलिंपुइया 75 किलोग्राम और एशियन रजत पदक विजेता सुमित सांगवान ने 91वें किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 × 6 = ?