Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में इंडस स्पोर्ट्स 56 रनों से जीता ।

अररिया 15 मार्च: अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 31वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी बी डिवीजन लीग चैंपियनशिप का चौथा मैच इंडस स्पोर्ट्स क्लब और काली मंदिर बी के बीच नेताजी स्टेडियम में खेला गया।

निर्धारित 30-30 ओवरों के इस मैच में टॉस इंडस ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंडस के बल्लेबाजों ने 30ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। इंडस के बल्लेबाज तन्मय कश्यप ने 42 रन अंकित आनंद ने 23 रन आकाश राय ने 15 रन का योगदान अपनी टीम को दिया । केएमसीसी के गेंदबाज लव कुमार ने 4 विकेट प्रेम ने 2 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी केएमसीसी के बल्लेबाजों काफी संघर्ष किया परन्तु अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके और पुरी टीम 17 ओवर में 103 रन पर पैवेलियन लौट गई। केएमसीसी के बल्लेबाज आलोक राज ने 27 रन शांतनु कुमार ने 18 रन रोहित कुमार ने 17 रन बनाए। इंडस के गेंदबाज विक्की 3 मोहम्मद कैफ और दुर्गानंद ने 2-2 विकेट लिए।

मैच के अंपायर उज्जवल कुमार और निसार थे स्कोरिंग पंकज ने किया इस अवसर सचिव ओम प्रकाश जयसवाल अमीत सेनगुप्ता सत्येंन शरण तनवीर आलम ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
9 + 8 = ?