Home Bihar वीर कुंवर सिंह एकेडमिक क्रिकेट सीरीज में इनफिनिट क्रिकेट एकेडमी 2 विकेट से विजयी,सीरीज बराबरी पर

वीर कुंवर सिंह एकेडमिक क्रिकेट सीरीज में इनफिनिट क्रिकेट एकेडमी 2 विकेट से विजयी,सीरीज बराबरी पर

by Khelbihar

पटना : राजधानी पटना के वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी के मैदान कृष्णा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित वीर कुंवर सिंह एकेडमिक क्रिकेट सीरीज का आज दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में इनफिनिट क्रिकेट एकेडमी रांची ने वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी पटना को 2 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बढ़त बना लिया है।सीरीज का आखिरी मुकाबला कल खेला जायेगा।

आज के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने 38.1 ओवर में 192 रन बनाकर ढेर हो गया जिसमे आदित्य सहाय ने 41 रन ,अनिमेष ने 25 रन बनाया। गेंदबाजी में इनफिनिट क्रिकेट एकेडमी की टीम के जेडी राणा ने 4 विकेट,मयंक सोनी 2 विकेट झटके।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए इनफिनिट क्रिकेट एकेडमी रांची की टीम 37.5 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमें कुमार दीपांश ने शानदार 71 रनो की अर्धशतकीय पारी खेली,साहिल राज ने 30 रन बनाया। गेंदबाजी में वीकेएस स्पोर्ट्स की ओर से अनिमेष को तीन,सक्षम और नेहाल को दो दो विकेट मिला।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े