Home Bihar ईशान किशन के पिता PDCA के चुनावी दंगल में

ईशान किशन के पिता PDCA के चुनावी दंगल में

by Khelbihar

पटना 23 अक्टूबर: पटना जिला क्रिकेट संघ की चुनावी घोषणा के बाद सरगर्मियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। जिला संघ जहां पहले से ही दो खेमों में बंटा हुआ है और मान मनौव्वल का दौर जारी है ताकि पहले की तरह निर्विरोध चुनाव करवाया जा सके ।

लेकिन इससे अलग, क्रिकेट की अच्छी जानकारी रखने वाले और शुभचिंतकों की एक अलग टोली चुनाव होते हुए देखना चाहती है और उनका मत है कि नए लोगों को कमान देनी चाहिए।

इसी क्रम में आज पटना की प्रतिष्ठित और 1979 में स्थापित कमला नेहरू क्रिकेट क्लब ने कार्यकारिणी की एक मीटिंग कर सर्वसम्मिति से एक प्रस्ताव पारित कर क्लब के उपाध्यक्ष श्री प्रणव पांडे को PDCA चुनाव लडने के लिए अधिकृत किया है।

क्लब के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार और सचिव श्री निखिलेश रंजन ने काफी सोच विचार के बाद श्री प्रणव पांडे को चुनाव मैदान में उतरने का प्रस्ताव दिया जिसको श्री पांडे ने मान लिया। पाठको को यह बता दें कि श्री प्रणव पांडे , बिहार की शान और भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के पिता है।IMG-20211023-WA0053-194x300 ईशान किशन के पिता PDCA के चुनावी दंगल में

खेल बिहार को एक ईमेल मिला है जिसमें कमला नेहरू क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार ने PDCA अध्यक्ष को क्लब के इस निर्णय से अवगत कराया है।
श्री प्रणव पांडे के मैदान में कूदने से पटना जिला क्रिकेट संघ की चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि श्री पांडे किस पद के लिए चुनाव लडेंगे ।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े