Loading Now
×

जहानाबाद ए-डिवीजन लीग:-साईं सीसी की लगातार तीसरा जीत।

Khelbihar.Com

Jahanbaad: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्त्वावधान में मखदुमपुर प्रखण्ड इस्थित चोवा बिगहा सूर्य मंदिर खेल मैदान पर चल रहे जिला स्तरीय सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के बारहवें मुकाबले में साईं क्रिकेट क्लब ने सकलदेव मेमोरियल क्रिकेट क्लब को 192 रनों से रौंदते हुए लगातार तीसरा जीत दर्ज कर जीत का क्रम जारी रखा।

सुबह टॉस साईं टीम के कप्तान राजू यादव ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया।संजीत के आक्रामक 87 रन और सुभाष के 71 रन जबकि अतुल 41 और सचिन के 32 रनों के बदौलत साईं की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 310 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।सकलदेव मेमोरियल टीम की ओर से विशाल ने चार पंकज और रत्नेश ने दो-दो जबकि निखिल ने एक विकेट लिए।

IMG-20200109-WA0018-576x1024 जहानाबाद ए-डिवीजन लीग:-साईं सीसी की लगातार तीसरा जीत।

311 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सकलदेव मेमोरियल की टीम के सभी बल्लेबाज विशाल लक्ष्य के दबाव में 20 ओवर में ही 118 रन पर ऑल ऑउट हो गई।जिसमें चंदन ने 46 जबकि पंकज ने 12 रनों का योगदान दिया।साईं की टीम के कप्तान और बिहार अंडर-23 स्टैंड बाई खिलाड़ी ऑफ स्पिनर राजू यादव के घातक स्पिन गेंदबाजी के आगे सकलदेव मेमोरियल की टीम बिखर गई।राजू यादव ने 5 ओवर में 16 रन देकर शानदार पांच विकेट झटके।

जबकि अमृत ने तीन और राहुल एवं आदित्य ने एक-एक विकेट लिए।मैच में 87 रनों की शानदार ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए साईं टीम के संजीत को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया गया।कल का मैच आई आई सी पी बनाम नारायण मेमोरियल के बीच सुबह 9 बजे से होगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
1 + 6 = ?