Loading Now
×

जमुई लीग:-शांति देवी क्रिकेट कोचिंग एकेडेमी ने 4 विकेट से विजयी।

Khelbihar.com

जमुई::शुक्रवार को जिला क्रिकेट लीग के ग्रुप सी के मैच आरंभ हुए। जिसका पहला मैच एआरआर क्रिकेट क्लब और शांति देवी क्रिकेट कोचिंग एकेडेमी के बीच खेला गया। इस मैच को शांति देवी क्रिकेट कोचिंग एकेडेमी ने 4 विकेट से जीत लिया।

आज सुबह टॉस एआरआर ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। उसकी पूरी टीम 16.1 ओवर में 90 रन बनाकर आल आउट हो गई। उसकी ओर से अभिषेक ने 12 रन और अजय ने 7 रन बनाएं। जबकि शांति देवी की ओर से रंजन ने 25 रन देकर 5 विकेट व विशाल ने 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शांति देवी को भी नियमित अंतराल पर झटके लगते रहे लेकिन आखिरकार उसने 4 विकेट शेष रहते लक्ष्य काे हासिल कर लिया। उसकी ओर से प्रिंस राजपूत ने 35 रन व जॉन ने 18 रन बनाएं। एआरआर की ओर से पंकज ने 29 रन देकर 3 विकेट व उज्जवल ने 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस प्रकार से शांति देवी ने 4 विकेट से जीत हासिल कर लिया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 4 = ?