Home Bihar district leagues जम्मुई लीग:-टिपीएस जम्मुई ने डीएनसीसी को 9 विकेट से पराजित किया।

जम्मुई लीग:-टिपीएस जम्मुई ने डीएनसीसी को 9 विकेट से पराजित किया।

by Khelbihar

Khelbihar.com

Jammui:शनिवार को स्थानीय श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में जिला क्रिकेट लीग के तहत टीपीएस जमुई व डीएनसीसी जमुई के बीच मुकाबला हुआ।

इस एकतरफा मैच में पहले तो टीपीएस ने डीएनसीसी को मात्र 17 ओवर में 58 रनों पर आल आउट कर दिया बाद में मात्र 8 ओवर में एक विकेट खोकर 59 रन बनाते हुए मैच को जीत लिया। आज सुबह टॉस डीएनसीसी ने जीता और बल्लेबाजी का फैसला लिया। लेकिन उसका कोई बल्लेबाज धर्मराज की धातक गेंदबाजी के समक्ष टिक नही सका और तू चल मैं आया की तर्ज पर बारी बारी आउट होते रहे।

टीपीएस की ओर से धर्मराज ने 25 रन देकर 5 विकेट हासिल किया जबकि शादाब ने 14 रन देकर 2 िवकेट और शुभम सिंह राजपूत ने 6 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। डीएनसीसी की ओर से आरीफ ने सर्वाधिक 13 रन और अमन विशाल ने 10 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीपीएस ने सम्भल कर खेलना शुरू किया ओर धीरे धीरे रन बनाना शुरू किया। हांलाकि उसे तीसरे ओवर में एक झटका लगा लेकिन उसके बाद उसके बल्लेबाज संदीप ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 8.3 ओवर में 59 रन बना कर अपनी टीम को जीत दिला दी।

संदीप ने नाबाद 40 रन बनाएं जबकि विशाल ने 17 रनों का योगदान किया। डीएनसीसी की ओर से प्रणय ने 23 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इस तरह से टीपीएस ने 9 विकेट से मैच जीत लिया। आज के मैच में अम्पायर आदित्य कुमार व सोनु कुमार थे जबकि स्कोरर का काम सुमन कुमार ने किया।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े