Loading Now
×

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में जानकी क्रिकेट क्लब जयनगर 62 रनों से विजयी

मधुबनी 28 दिसंबर: मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज दिनांक 28/12/2021 को जयनगर के हाई स्कूल के ऐतिहासिक मैदान पर मधुबनी जिला क्रिकेट लीग 2021-22 के ग्रुप 1 का उद्घाटन माननीय विधायक श्री अरुण शंकर प्रसाद जी और माननीय विधान पार्षद श्री घनश्याम ठाकुर जी के कर कमलों द्वारा किया गया।

आज का मैच जानकी क्रिकेट क्लब जयनगर और फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब उमगाँव के बीच खेला गया। जानकी क्रिकेट क्लब जयनगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 30 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 142 रन बनाए।

जवाब में 143 रनों का पीछा करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब उमगाँव की टीम केवल 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह जयनगर की टीम ने 62 रनों से इस उद्घाटन मैच को जीत लिया। जयनगर टीम के शिवम मैन ऑफ द मैच बने। उन्होंने 30 रन बनाए और महत्वपूर्ण 2 विकेट भी झटके।

आज के इस उद्घाटन समारोह में मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री विमल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव श्री पंकज राठौड़, कोषाध्यक्ष श्री अजीत कुमार चौधरी, मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के संयोजक श्री नवीन कुमार गुप्ता, आईटी हेड श्री शुभम श्रीवास्तव , एमडी दिलशाद, साथ में मोहम्मद सगीर अहमद, पंकज कुमार, विकास चंद्र, गुलाब एवं अंपायर की भूमिका में राजकुमार साह और संजीव सुमन जी थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 − 1 = ?