Loading Now
×

जहानाबाद लीग:-ऑल स्टार ने श्रीराम सीसी को पारी और 18 रन से हराकर सेमी फाइनल में,

Khelbihar.com

Jahanbaad:जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग का आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच में ऑल स्टार ने श्रीराम क्रिक्रेट क्लब को पारी और 18 रन से हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई।


पहले दिन टॉस जीतकर श्री राम क्रिक्रेट क्लब पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 45 ओवर में 206 रन बना के पूरी टीम सिमट गई। श्रीराम के तरफ से नंदीम ने 61 और सोनू ने 58 रन का योगदान दिया।वहीं ऑल स्टार की तरफ से नवनीत ने 4 और रजनीश ने 3 विकेट लिया।पहली पारी में ऑल स्टार ने 45ओवर में 7 विकेट खोकर 290 रन बनाया और श्रीराम क्रिक्रेट क्लब पे 84 रन का बढ़त ले लिया ।

ऑल स्टार की तरफ से गौतम ने नाबाद 89 रन का पारी खेला ।
साथ में रजनीश ने भी 64 रन का तेज पारी खेला।
साथ ही निशांत ने 38 और अमित ने 31 रन का योगदान दिया। श्रीराम क्रिक्रेट क्लब के लिए अनुराग – गोपी कृष्णा ने 2-2 विकेट लिया।


दूसरी पारी खेलने उतरी श्रीराम क्रिक्रेट क्लब की टीम रजनीश ,
गौतम, और कंचन कि खतरनाक गेंदबाजी के सामने 22.1ओवर में 66 रन बना के आल आउट हो गई। और मैच को पारी और 18 रन से हार गई।श्रीराम की तरफ से सिर्फ सचिन ही विकेट पे थोड़ी डर टिक पाए और 31 रन बनाए।ऑल स्टार की तरफ से रजनीश,गौतम,कंचन ने 3-3-3 विकेट लिया।
रजनीश को उनके ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए सचिव विनोद कुमार सिंह ने मैंन ऑफ द मैच दिया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 × 3 = ?