मसौढ़ी 31 जनवरी: मसौढी प्रीमियर लीग में सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना के गाइडलाइन्स का पालन करते हुए आज का मैच जहानाबादऔर प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल मसौढी के बीच तिनेरी स्टेडियम में खेला गया।
जहानाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 209 रन बनाए। जहानाबाद की ओर से हिमांशु शर्मा ने सर्वाधिक 48 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली।
जवाब में प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल की टीम 20 ओवर्स में 8 विकेट पर 169 रन बना सकी और इस तरह इस मैच को जहानाबाद की टीम ने 40 रनों से जीत लिया।
प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल की ओर से दानेंद्र समदर्शी ने अपने कैरियर का आखिरी मैच खेलते हुए 76 रनों की बेहतरीन पारी खेली। हिमांशु शर्मा को तिनेरी के पूर्व खिलाड़ी विभास शर्मा के द्वारा मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।इस मैच के बाद दानेंद्र समदर्शी ने घरेलु क्रिकेट से सन्यास की घोषणा किये।
जहानाबाद:- 209/4 (20 ओवर्स) हिमांशु शर्मा:- 91 रन (48 गेंद) अमित :- 59 रन (47 गेंद) ,अमित कुमार:- 4 ओवर्स 31 रन 2 विकेट
प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल:- 169/8 (20 ओवर्स)
दानेंद्र समदर्शी:-76 रन (61 गेंद),प्रतीक राज:- 22 रन (18 गेंद),निशांत:- 3 ओवर्स 8 रन 4 विकेट।मैन ऑफ दी मैच:- हिमांशु शर्मा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…