Loading Now
×

जेसीसी अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में झंझारपुर सीसी इलेवन ने अरुनी सीसी को 6 विकेट से हराया

मधुबनी 10 दिसंबर: जेसीसी अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मुकाबला अरुनि क्रिकेट क्लब फुल्फर्सा और झांझरपुर क्रिकेट क्लब इलेवन के बीच खेला गया जिसमे झंझारपुर सीसी की टीम 6 विकेट से विजयी हुई .

टॉस अरुनि सीसी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर भी नही खेल सकी और 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 80 रन बना सकी जिसमे टीम के लिए सबसे अधिक दुलारचंद 17 रन,पिंटू 11 रन बनाया .गेंदबाजी में अक्षय चार,प्रियांशु व अंकित को दो -दो तथा इन्द्रदेव और आदित्य को एक -एक विकेट मिला .

जबाब में बल्लेबाजी के लिए उतरी झंझारपुर सीसी इलेवन की टीम ने राधा रमण के नाबाद 34 रन और आदित्य के नाबाद 24 रनों के मदद से सिर्फ 12.4 ओवर में लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया .गेंदबाजी में काजल कुमारी और दीपक कुमार को दो -दो विकेट मिला .आज के मैन ऑफ़ द मैच अक्षय को दिया गया .

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 + 1 = ?