लातेहार 21 अक्टूबर: स्कूली क्रिकेट लीग का चौथा मैच आरएससीसी जूनियर तथा लातेहार इंडियन के बीच खेला गया ।
लातेहार इंडियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 105 रन ही बनाए । जिसमे लवकुश कुमार 23 तथा हर्ष यादव ने 22 रन का योगदान दिया । आरएससीसी जूनियर की ओर से आकाश महतो 4 , सोनू भगत तथा संजय ने दो दो विकेट चटकाए ।
लक्ष्य की पीछा करने उतरी आरएससीसी जूनियर ने 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर मैच को अपने कब्जे में कर लिया । जिसमे तिलक खरवार 32 , सोनू भगत ने 22 रन का योगदान दिया । लातेहार इंडियन की ओर से अर्पित कुमार ने 3 विकेट चटकाए । वही मैन ऑफ द मैच आरएससीसी जूनियर के आकाश महतो को समाजसेवी सह चिल्ड्रेन कान्वेंट के निदेशक शशि भूषण पांडेय के द्वारा दिया गया ।
मैच के अंपायर अंकित गौरव तथा न्यूटन आनंद थे जबकि स्कोरिंग समरेश बादल ने किया । मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे ।
Share this content:
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…