झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज़*l

रांची : आज रांची के जेएससीए स्टेडियम स्थित ओवल ग्राउंड में झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ उद्घाटन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सरायकेल के कलाकारों द्वारा शानदार छऊ नृत्य और अन्य कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया।

झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजय नाथ शहदेव, उपाध्यक्ष श्री संजय पांडेय, सचिव श्री सौरभ तिवारी एवं संयुक्त सचिव श्री शाहबाज़ नदीम ने संयुक्त रूप से चारों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उदघाटन किया। सचिव श्री सौरभ तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग करना हमारी प्राथमिकता थी जिसे हम आज पूरा कर रहे है भविष्य में इस टूर्नामेंट को और भी भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा श्री सौरभ तिवारी ने घोषणा की टीम का ऑक्शन नहीं हुआ है पर सभी प्लेयर्स को एक सम्मान जनक राशि एसोसिएशन द्वारा दी जाएगी।

अध्यक्ष श्री अजय नाथ शहदेव ने इस आयोजन के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने घोषणा की कि विजेता टीम को 3 लाख और उपविजेता को 2 लाख रुपए की नकद राशि दी जाएगी। इस टूर्नामेंट के प्रत्येक मैच में प्लेयर ऑफ दी मैच ,बेस्ट इकॉनमी बॉलर और सर्वाधिक छक्के मारने वाली खिलाड़ी को भी नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर जेएससीए के कोषाध्यक्ष श्री अमिताभा घोष जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय सहाय, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिन्हा, पूर्व संयुक्त सचिव श्री पी एन सिंह, जेएससीए के कार्यकारणी सदस्य श्री मिहिर प्रतिस टोपनो, श्री संजय जैन, श्री रमेश कुमार,धनबाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार, रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री शैलेन्द्र कुमार, खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री अवधेश कश्यप के साथ-साथ जेएससीए के कई आजीवन सदस्य भी उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

देवघर जिला क्रिकेट संघ के नये कार्यकारिणी चुनाव एवं गठन पर बैठक में चर्चा एवं तिथि की घोषणा ।

देवघर : स्थानीय कमल कांत नरौने स्टेडियम देवघर स्थित जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में देवघर…

10 hours ago

सिविल ऑडिट पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में

पटना, 14 जुलाई। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन…

1 day ago

सेंगर क्रिकेट एकेडमी,खगड़िया वर्ष 2010 से क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने का कर रहा सतत प्रयास

खगड़िया, बिहार। वर्ष 2010 में स्थापित सेंगर क्रिकेट एकेडमी, खगड़िया पिछले कई वर्षों से जिले…

2 days ago

रणजी ट्रॉफी के लिए राजगीर क्रिकेट स्टेडियम BCCI चीफ क्यूरेटर की देख-रेख मे हो रहा तैयार।

नालंदा : बीसीसीआई के घरेलु सत्र 2026-27 की शुरुआत रणजी ट्रॉफी से अक्टूबर 2026 से…

2 days ago

बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 टूर्नामेंट में थंडर स्ट्राइकर्स अंतिम 8 में,ट्रैम्फैंट सीसी भी जीता।

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट…

5 days ago

बक्सर जिला बॉल बैडमिंटन संघ पुनर्गठित

बक्सर : जिला बॉल बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी समिति का गठन बिहार बॉल बैडमिंटन संघ…

6 days ago