Loading Now
×

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में जेएम सीसी ने लतीफ फायर चौसा को 5 विकेट से हराया।

मधेपुरा: जिला क्रिकेट लीग अंतर्गत खेले गए दसवें मुकाबले में जे एम सी सी ने लतीफ फायर चौसा को 5 विकेट से हराया।आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चौसा ने अपने सभी विकेट खोकर 21 ओवर में 98 रन बनाए जिसमें अमर ने 28 रन और ऋतिक ने 12 रनों का योगदान दिया। जे एम सी सी के गेंदबाज आयान कुंवर ने 3 विकेट विक्की और अमित ने 2-2 विकेट हासिल किए।

IMG-20260324-WA0012 मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में जेएम सीसी ने लतीफ फायर चौसा को 5 विकेट से हराया।

जवाब में उतरी जे एम सी सी ने अमित बिट्टू के 25 रन और हिमांशु के 23 रन के सहारे 15 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया ।चौसा की ओर से गेंदबाज अमर और सत्यम ने 2-2 विकेट हासिल किए।आज के मैच में निर्णायक की भूमिका में मनोज गुप्ता और सुशील झा जबकि स्कोरर विश्वनाथ थे।

IMG-20260501-WA0009 मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में जेएम सीसी ने लतीफ फायर चौसा को 5 विकेट से हराया।

मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भानु प्रताप उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता संयुक्त सचिव महेश कुमार राहुल कुमार अमित आनंद मोनी सिंह कुमार गौरव और भारी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे।कल का मुकाबला स्टेडियम क्रिकेट क्लब और अजहर इलेवन मधेपुरा के बीच खेला जाएगा

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 − 1 = ?