Loading Now
×

के एन सहाय टी-20 कप के लिए तिरहुत कॉलेज और मोतिहारी के बीच फ़ाइनल भिड़ंत कल।

Khelbihar.com

मुजफ्फरपुर। तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित प्रथम के.एन.सहाय टी-20 प्रतियोगिता में खिताब के लिए कल मेजबान तिरहुत कॉलेज ओर स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी की टीम आमने सामने होगी,

शुक्रवार को खेले गए प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में मोतिहारी की टीम ने वाई.सी.सी पटना को 7 विकेट से पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया, विजेता टीम के सुमंत गौतम को शानदार गेंदबाजी ( 4 विकेट) के लिए मैन ऑफ द मैच का ट्रॉफी संस्था के संयुत सचिव मनीष कुमार ने प्रधान किया,।


झपाह स्थित संस्थान के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में टॉस जीत कर पहले बलेबाज़ी करने उतरी पटना की टीम 17.1 ओवरों में महज 84 रनों पर सिमट गई,पिछले मैच के हीरो अंकुश 5 रन ही बना सके जो अर्णव किशोर 2 रन बना कर चलते बने,श्यामल ने 19 और शाहिल ने 16 रनों के योगदान दिया। मोतिहारी के सुमन्त गौतम ने 4 , राशिद जमाल और मुकेस ने 2-2 विकेट झटके।

जवाब में खेलने उतरी स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने 16 ओवरों में विजयी लक्ष्य 3 विकेट खोकर हाशिल कर लिया, दीपक 25 रन और सुमन्त गौतम 1 रन बना कर नाबाद रहे, अनितेश 23 ,विवेक 12 और आदर्श 9 रन बना कर क्रमशः राहुल ,राजा, और अर्णव किशोर के शिकार बने, आज के मैच के अंपायर के भूमिका में मनोज कुमार एवं सन्नी कुमार वर्मा थे, स्कोरर शुभम थे ।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 + 8 = ?